गोंडा।अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन(AIRRBEA) के आवाह्न पर जिले की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की 91 शाखाओं पर शुक्रवार को हड़ताल के दौरान तालाबंदी से करीब सवा सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि देशभर में 43 ग्रामीण बैंके अपनी 22000 शाखाओं जिसमें 92% अत्यंत पिछड़े/ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है। इसके द्वारा 42 करोड़ ग्राहकों की सेवा करते हुए लगभग 10 लाख करोड़ का व्यवसाय करते हुए 34000 करोड़ का रिजर्व रखते हुए बैंकिंग जगत में शीर्ष स्थान में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया।बावजूद इसके भारत सरकार की उपेक्षा पूर्ण रवैया का शिकार है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना समुचित मानव शक्ति नियोजन– प्रोन्नति नीति में संशोधन एवं 30000 रिक्तियों की तत्काल नई भर्ती, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण, सेवा नियमावली एवं सभी अवकाश नियमों में संशोधन, वेतन ढांचे में पूर्ण समानता सहित IBA वार्ता में भागीदारी, 2018 तक सभी को पेंशन सामानता, कंप्यूटर इंक्रीमेंट एवं मृतक आश्रित नियुक्तियों का समुचित क्रियान्वयन और सेवा नियमावली के अनुसार ग्रेच्युटी भुगतान जैसी प्रमुख मांगों को लेकर जनपद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सभी 91 शाखाएं बंद रही। श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एम्पलाइ यूनियन और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण सीमित के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक के माध्यम से भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन देकर कर विरोध दर्ज कराया है।

