नवाबगंज,गोंडा।भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन तरबगंज विधानसभा के अमदही मंडल में सोनौली मोहम्मदपुर ग्रामसभा में किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेद्वी व संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ‘गप्पू’ और विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रहे।क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अरूण कुमार सिंह का गोंडा जिले में प्रथम आगमन पर कर्नलगंज से ही भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम मां वाराही देवी के दर्शन पूजन किए उसके उपरांत मंदिर प्रांगण में झाङू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने किया।ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी किसानों को डबल इंजन सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और सभी की समस्याओं को सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने सभी किसानों को देशी गायों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया और गौ आधारित प्राकृतिक खेती के गुण बताए और कहा कि एक देशी गाय के गोमूत्र और गोबर के द्वारा जीवामृत,पंचामृत और कीटनाशक बनाकर 10 एकड़ की जैविक खेती आसानी से की जा सकती है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने कहा कि जिले की सीमा में आगमन के साथ ही जगह जगह मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और किसान–बिंदेश्वरी वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा,त्रिजुगी नारायन शुक्ल जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा,संदीप सिंह लखनऊ,रवींद्र पांडेय,सूर्य प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष अमदही,कृष्ण चंद सिंह मंडल अध्यक्ष बेलसर,अनिल कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बेलसर,आशुतोष मिश्र मनकापुर, हरिकृष्ण मौर्य तरबगंज,सालिकराम मंडल गोपालग्राम,जयराम चौहान नवाबगंज,उमेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,बलवंत सिंह,ओम प्रकाश,सत्य प्रकाश, चंद्र प्रकाश,हीरा सिंह,विकास सिंह,राधेश्याम तिवारी,रोहित सिंह,अजीत सिंह युवा मोर्चा, सूरत यादव,हरि शंकर यादव, राजन सिंह,देवराज सिंह,जितेंद्र सिंह,मंगल पाठक,अकबाल सिंह, हरि कुमार,अनंत बहादुर,करिया सिंह आदि।

