गोण्डा।शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ में कार्यरत आदर्श शिक्षक और एआरपी राखाराम गुप्ता का नाम आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब उनके कार्यों से उन्हें किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया हो बल्कि इसके इतर उनके द्वारा समय-समय पर कई पुरस्कार प्राप्त और रिकार्ड बनाये गये है। अभी जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

राखाराम गुप्ता ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउन्डेशन के अंतर्गत सम्पादन और लेखक का समूह तैयार करते हुए 50 विषयों पर आधारित पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया गया है। जिसमें राखाराम के द्वारा भी ‘महामना की बगिया’ और ‘बच्चे मन के सच्चे’ किताब का लेखन और संपादन का कार्य किया गया। इस विशेष उपलब्धि तथा साहित्य लेखन को बढ़ावा देने को लेकर शिक्षक राखाराम गुप्ता का नाम आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। राखाराम की इस विशेष उपलब्धि पर अतुल कुमार तिवारी, उपशिक्षा निदेशक डायट गोण्डा, प्रेमचन्द यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद, डायट प्रवक्ता अमित मिश्रा, ज्ञान बहादुर, संदीप कुमार, जिलासमन्वयक हरिगोविंद यादव, एसआरजी विनीता कुशवाहा, शिक्षक नेता आजाद बेग, अनूप कुमार सिंह, एआरपी मनोज कुमार, अभयजीत सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद इरफान व संजीव कुमार मिश्रा के साथ शिक्षा जगत से जुड़े अनेकों लोगों ने प्रसन्नता जाहिर कीहै।

