कर्नलगंज,गोण्डा।कोतवाली पुलिस ने एक दलित व्यक्ति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट,गाली-गलौज
के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर अमरहा का है। अमरहा निवासी कन्हैयालाल ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ करिकऊ व पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। वादी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है,कि वो मजदूरी पेशा व्यक्ति है।उसका लड़का अजय कुमार रास्ते पर खेल रहा था। इस बीच करिकऊ व पवन कुमार उसे भगाने लगे।जब उसने विरोध किया तो त्रिशूल से उसके सिर पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी भाग गए।इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी को भेज दी गई है।

