गोण्डा।शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र झंझरी के कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में आयोजित वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की परंपरा का आगाज किया गया।वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के निपुण शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चों को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।जिससे वहां मौजूद लोगों का मनमोह लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ भी किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में विद्यालय के बच्चों व अन्य लोगों को शिक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्टाफ को उत्साहित की।
कार्यक्रम के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के डायट प्राचार्य दर्जीकुंआ, खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग राजेश कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, कार्यक्रम संचालक राघव राम पाण्डेय, ग्राम प्रधान सहित सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

