इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां महिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते कभी भी एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकतें है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में कुत्ते बेधड़क प्रसूता के बेड के नीचे व आसपास घूमते नजर आ रहे है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा जच्चा बच्चा दोनों को भुगतना पड़ सकता है।

जिला महिला अस्पताल अस्पताल में आवारा कुत्ते बिना किसी रोकटोक के घूमते नजर आ रहे है। अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में घुसे आवारा कुत्ते कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकतें है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किस तरह आवारा कुत्ते प्रसूता के बेड के नीचे व उसके आसपास घूमते व गंदगी फैला रहे है। लेकिन अस्पताल प्रशासन की नजर बिल्कुल भी नहीं पड़ रही। जच्चा बच्चा की जान से खिलवाड़ करता यहां के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल यूपी लाइव टाईम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुत्तों के चलते प्रसूता व उसके तीमारदारो में भय का माहौल बना हुआ है। क्योंकि मौका पाते ही ये आवारा कुत्ते नवजात को अपना निवाला बना सकते है। लेकिन यहां का जिम्मेदार आंखें बंद करें हुए है। इटियाथोक से आई प्रसूता सोनी मिश्रा का कहना है कि वह किसी तरह रात जागकर अपने बच्चे की रखवाली करती है। पोर्टरगंज से वंदना पाठक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल की तरफ से कोई देखरेख नहीं होती है। हम लोगों को अपने सामानो के साथ साथ बच्चे व उसकी मां को स्वंय देखना पड़ता है। क्योंकि थोड़ा से चूके तो ये कुत्ते बच्चे पर हमला कर सकते है।

