गोंडा।शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया गांव में बुधवार को चतुरी राम आनंद की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० इन्द्रजीत ने शान्ती मेमोरियल विद्यालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० इन्द्रजीत प्रजापति व विशिष्ट अतिथि हर्षित पाण्डे बी ०ई ०ओ० वज़ीरगंज ने फीता काट दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर विद्यालय में सहभाग करने प्रदेश भर से तमाम गणमान्य अतिथियों अछाईबर् बौद्ध, रंजीत कुमार, वाई.पी. राजन,दिलीप कुमार, शिवपूजन एडवोकेट, वन्दना पटेल, धर्मेंद्र सिंह,बलजीत सिंह कनौजिया, अक्षय बौद्ध, राजकुमार शास्त्री, रंजीत कुमार,जय राम सुमन जी संरक्षक अंबेडकर जयंती समारोह गोण्डा, कोमल सिंह कनौजिया मौजूद रहीं। दोपहर बाद से कवि सम्मेलन मे अज्म गोंडवी, बृजराजश्री माली, कल्याण गोंडवी, अल्हाज गोंडवी व घनश्याम भ्रमर ने अपने शेरों शायरी व कविताओं से स्रोताओ का मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में सविता वर्मा, अध्यक्षा माता साबित्री फाउंडेशन गोंडा, सुनीता, विवेक, मीना बौद्ध उपाध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन, बीपी, विवेक, जयराम सुमन, राजकिशोर मौर्य, आत्माराम मौर्य, घनश्याम मौर्य, शिवकुमार मौर्य कृषि वैज्ञानिक, नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट/अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान, सुनील कुमार वर्मा, सहित तमाम लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का आयोजन सुनील आनंद संरक्षक शान्ती मेमोरियल अध्यक्षता पिंकी देवी शान्ती फाउंडेशन व संचालक सचिव गया प्रसाद ने की। आनंद व मीडिया प्रभारी संजय कुमार व संस्थापक शिव प्रसाद आनंद ने सभी अतिथियो का आभार प्रकट किया। छात्रा कोमल सिंह कनौजिया ने कार्य क्रम के मुख्य अतिथि डॉ० इन्द्रजीत प्रजापति तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्वनिर्मित फोटो सुप्रेमभेंट की। कोमल सिंह कनौजिया ने स्व० चतुरी राम की छाया चित्र बनाकर शांति फाउंडेशन की अध्यक्षा पिंकी देवी व सुनील कुमार आनंद को भी भेंट की है।

