महराजगंज,तराई बलरामपुर।दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में रोजगार मेले को लगाया गया। मेले में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन डी 0डी0 यू0 जी0 के 0वाई क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। मेले में सात कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 92 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। व सेवायोजित प्रशिक्षणार्थी 44 लोगों ने आवेदन किया। जिसमें से 15 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ने दिया । खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जितनी भी कंपनियां रोजगार मेले में आई हैं। उन में किसी भी कंपनियों को किसी भी तरह का कोई भी शुल्क लोगों को नहीं देना है। यदि किसी भी कंपनी का कोई भी कर्मचारी अभ्यर्थियों से पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय में लिखित रूप से करे। ऐसी कंपनियों को ब्लेक लिस्ट में डाला जायेगा। इस अवसर पर जिला कौशल विकास प्रबंधक पंकज सिंह, वकील अहमद ग्राम प्रधान, नंदकुमार वर्मा, मनीष सिंह ग्राम विकास अधिकारी, महेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, श्यामलाल, विनीत भास्कर ,उदय राज कौशल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

