गोंडा।लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के कोऑर्डिनेटर चौधरी अखिलेश सिंह ने बैठक की, उनके साथ पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की।
बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं मे पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, पूर्व यूथ प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान, कांग्रेस पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, पंडित रघुपति त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, शाहिद अली कुरेशी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, जितेश शर्मा, सलीम कुरैशी, मोबीन खान ,बाबू खान, शाहिद जैसे तमाम कांग्रेसी नेताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। कोऑर्डिनेटर श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग आज ही से चुनाव में लग जाइए। गोंडा लोकसभा चुनाव को 2009 की जीत को दोहराना है। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर समर्थन किया। और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरी ताकत से हम अपने प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे । कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र प्रत्याशी की घोषणा करें। इस मौके पर जैनुलाब्दीन खान, अब्दुल रहमान, कल्लू भाई, अपसर अहमद, टी एन फारुकी मौजूद रहे।

