गोण्डा।इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च क हजरतगंज लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार विश्व सुरैया में होगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए पत्रकारों की सहभागिता जरुर है । बुधवार को मालवीय नगर स्थित झूलेलाल धर्मशाला में राष्ट्रीय सचिव व मंडलीय संयोजक कल्पराम त्रिपाठी के नेतृत्व में पेजा के जिलाध्यक्ष किशन राजपाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां अधिवेशन लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा के संयोजन में होगा। इस अधिवेशन में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाया जाएगा। इस अधिवेशन में देवीपाटन मंडल के बहराइच ,श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा सहित हर जनपदों से 11-11 पत्रकार शामिल होंगे। सुदूर जिलों से आने वाले पत्रकारों को रात्रि विश्राम की सुविधा की सुविधा है।
2 मार्च को लखनऊ के कामनहाल ए ब्लॉक दारूलसफा विधायक निवास में व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष किशन राजपाल ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्री त्रिपाठी का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि राजेश जायसवाल ने पत्रकारों को अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर काशीराम मौर्या,सुनीत कुमार यादव, शिवराम पाण्डेय, अंकित कुमार वर्मा, वैभव वर्मा, अली अकबर, सोनू विश्वकर्मा, चन्द्रसेन, सन्दीप यादव, शोएव अख्तर, मनोज वर्मा, मोनिका, पूनम एवं सरोज मौर्या ने शिरकत की।

