गोण्डा।घर में हुए विवाद को लेकर सास ससुर व देवर ने मिलकर महिला पर ईट पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
बुधवार को तरबगंज थाना के बेलसर में पारिवारिक विवाद को लेकर सास सुभाष कुमारी ससुर मुन्ना लाल व देवर ने मामूली सी बात को लेकर बहु कंचन पर लाठी डंडा व ईट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसको घर में बांट दिया गया। जिसके चलते महिला अपने दहेज के सामान को सास ससुर से मांग रही थी। उसका कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसलिए वह ससुर से कूलर मांग रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि विपक्षियों ने महिला पर लाठी डंडे व ईट से हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी उसके पति को होते ही उसनें स्थानीय थाने में तहरीर दीं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने विपक्षियों से मिल उसकी तहरीर बदलकर मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर लिया।

