गोण्डा।रविवार को ही घर से शौच के लिए निकली दलित युवती का शव गुरुवार को गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई इस घटना को देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं शव देखते ही पूरे परिवार में मातम सा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुरुवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के भदवल गांव में चार रोज से लापता चल रही 20 वर्षीय दलित युवती शीला का शव घर से लगभग 3 सौ मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में मिला। सुबह शौच के लिए उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े युवती का शव देख शोर मचाया। खेत में शव होने का शोर सुन ग्रामीण मौके पहुंचे। जहां उसकी पहचान गांव के अशोक कुमार की पुत्री शीला नाम से हुई। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती के पिता अशोक कुमार ने बेटी की हत्या किए जिने की बात कही है। वहीं पूरे परिवार में मातम छा गया। बताया जाता है कि युवती रविवार की सुबह 11:30 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी न मिलने पर परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

गुरुवार को जब युवती का शव गन्ने के खेत में मिला तो हड़कंप मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में युवती की हत्या किए जाने की तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने परिवार को समझाते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

