गोन्डा।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।उधर मंच पर विराजमान श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम से आए हुए गुरुवर अरविंद शर्मा जी भक्तों के कष्ट का निवारण उपाय बता रहे थे।
कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई” ने मंच पर सभी भक्तों को सिंदूर और हनुमान चालीसा वितरण किया और जो श्रद्धालु भक्त निशान उठाए हुए थे उनको आज निशान और भगवान राम दरबार की तस्वीर सभी लोगों को कमेटी द्वारा दिया गया और लकी ड्रा भी रखा गया था जिसमें 90 भक्तों लकी ड्रा पुरस्कार से सम्मानित हुए। और उधर शिवा पंडित – राघव पंडित ग्रुप द्वारा भजन संध्या के आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक शिवा पंडित, राघव पंडित ,गितेश प्रकाश आदि भजन गायको ने श्री बालाजी के भजनों की हाजिरी लगाई।
का्यक्रम के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, प्रतीक टंडन,अनुराग शर्मा,बीनू कुशवाहा,शानू कसौधन, निखिल कसौधन,गौरव रस्तोगी, अभिनाश गुप्ता,शुभम कसौधन,अजय कसौधन,अमन रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता,चंदन आर्य,अंकित मिश्रा,ऊषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी,रूही टंडन, मलिका टंडन,कामिनी कुशवाहा, कृष्णा कली ,भावना सोमानी ,नेहा गुप्ता, मधु श्री शर्मा, रेनू कसौधन, वर्षा कसौधन, नैंसी कसौधन, ज्योति कसौधन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

