गोन्डा।ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोन्डा में श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर बुधवार को पहले दिन की प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी निकालने की प्रथा गोण्डा में 23 वर्षों के बाद पुनः फिर आरम्भ हुई।यह प्रभातफेरी श्री राम जानकी धर्मशाला से प्रातः 5.30 बजे निकलकर रानी बाजार की विभिन्न गलियों से होकर अग्रसेन चौक होते हुए सुनारगली होकर श्री श्याम मन्दिर पर समापन हुआ।

सभी भक्तों ने बाबा श्याम का भजनों से गुणगान कर बाबा खाटू श्याम को खूब रिझाया।फिर प्रसाद वितरण हुआ।1 नवंबर को सुबह भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी।और सांयकाल जयपुर से भजन गायिका रितिका – कनिका अग्रवाल और कोलकाता से भजन गायक पंकज सोनी बाबा खाटू श्याम को रिझाने आयेंगे।और 2 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रभात फेरी के दौरान सुरेश भावसिंहका , अजय अग्रवाल, परमानंद शर्मा, पुनीत बंसल, लल्ला मित्तल, मुकेश नहरिया, अंकित लवी,अंकित गोयल, राम मनोहर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहं।

