ण्डा।शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सिल्वरजोन फाउंडेशन नी दिल्ली के तत्वावधान में स्मार्ट किड जी. के. ओलम्पियाड – 2024-25 की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रवि चिल्ड्रेन कालेज की कक्षा पंचम की छात्रा सर्जना मिश्रा ने शत प्रतिशत अंक लेकर मेडल जीता है। मेधावी छात्रा के इस प्रदर्शन पर बुधवार को कालेज प्रबंधन की ओर से आयोजित अलंकरण- समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने छात्रा का स्वागत किया।
समारोह में कालेज प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्रा ने छात्रा सर्जना मिश्रा को संस्था का मेडल/ प्रमाण पत्र व गिफ्ट पैक के साथ कालेज की ओर से ट्राफी पुरस्कार प्रदान किया। अपने संबोधन में प्रबंधक ने कहा कि प्रतिभा को किसी के सहयोग की आवश्यक्ता नही होती बल्कि मेधावी उपयुक्त अवसर व उपयुक्त वातावरण में अपनी प्रतिभा क्षमता का प्रदर्शन कर देते हैं। बालिका सर्जना ने जी. के. की प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान लेकर अपनी प्रतिभा को प्रमाणित किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली छात्रा सर्जना मिश्रा नगर के राजा मुहल्ला निवासी वरिष्ठ पत्रकार व शहीदे आजम कालेज के प्रबंधक एसपी मिश्रा की दौहित्री व शिक्षिका गरिमा मिश्रा की पुत्री है। समारोह में प्राचार्या प्रीति मलिक, शिक्षक शिक्षिकाओं व आमंत्रित अभिभावको ने छात्रा को शुभाशीष एवं सहयोगी छात्रों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

