मनकापुर।रविवार को मनकापुर डाक बंगले में अखिल भारतीय पत्रकार संघ ने सम्मान समारोह व संगठन विस्तार पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता श्रवण कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय पत्रकार संघ गोंडा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रईस अहमद को मनकापुर इकाई के सभी पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार संघ पत्रकारों के अधिकार के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।संघठन पत्रकार साथियों की आवाज़ बनकर पत्रकार हितों को लेकर हर संघर्ष करेगा।जिसके लिए जरूरत है हम सभी को एक साथ होकर संगठित रहने कि।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार जिताऊ राम मौर्य ने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार संघ के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़कर संगठन को मजबूत करें।साथ ही पत्रकारों को पीत पत्रकारिता से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरवन कुमार ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं,संगठन पत्रकारों के साथ अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा,इसके लिए अगर तहसील से लेकर जिले तक की लड़ाई लड़नी पड़ी तो संगठन जिले तक लड़ाई लड़ेगा।
वहीँ इमरान अहमद ने कहा कि संगठन को एक मजबूत कदम बताते हुए कहा की हर सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमें जरूरत है एकजुट होकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने की।पत्रकार किसी भी प्रकार आपस में मतभेद ना रख संघठन को मजबूती प्रदान करें।
इस मौके पर सरवन कुमार,जिताऊ राम मौर्या,राजू उपाध्याय,सरफुद्दीन खान हशमती,इमरान अहमद,मुख्तार अली,नौशाद खान,लवकुश कुमार,राकेश सिंह,अशोक पाल,आर के नारद,अतीक रैनी,संदीप कुमार,प्रमोद चौहान,भानु प्रताप मौर्य,गुलाम जिलानी बेग,बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा,वाहिदुल्ला चौधरी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

