गोन्डा।ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोन्डा में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव पर शनिवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निशान शोभायात्रा निकाली गई जो रानी बाजार,अग्रसेन चौक चौराहा,साहबगंज, नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से घूमकर वापस होते हुए श्री श्याम मंदिर गोंडा में पहुंचकर सभी श्याम प्रेमी बाबा खाटू श्यामजी को निशान अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
निशान यात्रा में भक्ति पंक्ति में लगकर निशान शोभायात्रा में रहें। शोभायात्रा में श्याम प्रेमियों ने बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर खूब झूमे। सज गया मंदिर मेरे लखदातार का ….झूम के गाओ भक्तों जयंती रोज रोज न आवें… जन्मदिन आया जी जन्मदिन आया जी आया श्याम का मेरे … आज भजनों पर भक्तों ने खूब झूमा। निशान शोभायात्रा में जगह-जगह भक्तों ने बाबा खाटू श्याम की आरती किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।और जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई और कई जगह भक्तों ने बाबा के निशान यात्रा में श्याम प्रेमियों का फूलों से स्वागत किया।निशान यात्रा के दौरान वापसी पर सड़क पे जाम की समस्या बनी रही। बाबा खाटू श्याम और श्री राणीसती दादी का दरबार बहुत ही भव्य और मनमोहक सजा हुआ था।
आज बाबा का दरबार सुबह से ही खुला रहा और बाबा के जन्मोत्सव पर सभी श्याम प्रेमी भक्तगण मंदिर पहुंचकर बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कई भक्त बाबा को निहारते हुए आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे थे। किसी किसी भक्त को बाबा खाटू श्याम का दर्शन करते समय बाबा में इतने लीन हो गए कि आंखों से आंसू निकलते देखा गया। निशान शोभायात्रा में जनपद के अलावा आसपास के जनपदों के भी श्याम प्रेमी निशान यात्रा में शामिल हुए।।निशान यात्रा के दौरान श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका,अनिल मित्तल,सुशील पचेरिया,पुनीत बंसल,अरिहंत जैन,परमानंद शर्मा, गोकुल शर्मा, लल्ला मित्तल,अंकित लवी, आशीष भावसिंहका ,सुधीर अग्रवाल,सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, प्रेमलता सिंघल,नीतू गर्ग, प्रीति अग्रवाल, प्रीति भावसिंहका ,रोली पचेरिया सहित भारी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

