गोण्डा।दीपावली के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने अपने आवास स्थित सैकड़ो गरीब परिवारों को उपहार बांटे। इसके साथ ही सभी को धनतेरस और दीपावली की बधाई दी।

हर साल की तरह इस वर्ष भी सपा नेता मसूद आलम खान ने मंगलवार को अपने आवास पर गरीब परिवारों को दीपावली का उपहार वितरण किया। उन्होंने कहा कि जो उनका फर्ज है वह अहले सियासत जाने मेरा पैगाम मोहब्बत है जहां तक पहुंचे। हमने हमेशा आपसी सद्भाव भाईचारा को और गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने का काम किया है। चाहे वह होली हो या ईद हर पर्व पर बिना भेदभाव के सभी को प्यार बांटा। लॉकडाउन के समय पंद्रह 15000 हजार परिवारों को राशन बांटना हो चाहे कजरी तीज पर प्रेम पंडाल लगाकर भाईचारे का संदेश देना। हर समय जरूरतमंदों की मदद करना हो। यह सब प्रेरणा हमारे पूर्वजों से मुझे मिली है। जो हम करते हैं और आगे करते रहेंगे और यही असली समाजवाद है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने दीपावली की बधाई दी और कहा की मसूद खान दानी भी हैं और गांधी भी हैं इन्होंने हमेशा भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है और अखिलेश यादव जी के समाजवाद को अपनाने का काम किया है।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी सदर गोंडा हाजी जकी खान, जियाउर्रहमान खान, अनिल चौधरी, युवा नेता सुफियान खान कृष्ण चंद्र पांडे, आसिफ लारी, फरमान खान सभासद, एजाज अहमद सलमानी, शाहरुख खान, राजेश मौर्य, नान बच्चा मिश्रा लंबरदार, राजू वर्मा, नंद गोपाल गौतम, अजय यादव, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, फहद सिद्दीकी, शरीक खान मैनेजर विनय सिंह , संजय शुक्ल, सलमान खान,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे*।

