इमरान
गोण्डा।25 सितम्बर को मनकापुर-बभनान रेल खंड के बीच एक अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।मौके पर पहुंची मनकापुर रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर रेलवे स्टेशन मनकापुर ले आई,जहाँ बाद में शव को गोंडा ले जाकर मर्चरी में रख दिया गया और युवक के बारे में पहचान करने लगी।इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम मृतक युवक के घर वालों को पता चला की उसका बेटा किसी हादसे का शिकार हो गया है।
युवक की पहचान मोहम्मद शमी अहमद पुत्र मोहम्मद नईमुद्दीन सुपौल बिहार के रूप में हुई।जिसके बाद घर वालों ने ज़मीयत उलमा हिन्द के माध्यम से मनकापुर जीआरपीएफ से सम्पर्क किया।परिजनों ने बताया की युवक दिल्ली मे मज़दूरी करता था।और वह छुट्टी लेकर अपने घर सुपौल बिहार जा रहा था,तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।जमीयत उलेमा हिंद सुपौल ने गोण्डा जमीयत के लोगों को कॉन्टैक्ट किया। जिसके बाद जमीयत उलेमा हिंद गोण्डा के सदर मुफ्ती नियामतउल्लाह,मुफ्ती इब्राहीम व मौलाना इफ़्तिख़ार के साथ ज़मीयत की टीम मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची और जीआरपी इंस्पेक्टर राम समूज सरोज से मिली।मनकापुर जीआरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जिसके बाद जमीयत उलेमा गोण्डा ने एंबुलेंस के माध्यम से शव को परिजन के साथ सुपौल बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। इस मौके पर मुफ्ती इबादुर्रहमान कासमी,मनकापुर के रफ़ी नगर सभासद अब्दुल मन्नान,मोहम्मद शकील,मोहम्मद तुफैल,गुड्डू,हाफिज शकील,इकरार खान “लड्डन”,मोहम्मद सलीम”गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

