गोंडा।रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में चल रहे अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम में दुसरे दिन रविवार को पोस्टर पेंटिंग,बोरा दौड़,छोटे बच्चों की गुढ़लिया,पॉट पेंटिंग,बेबी रेस,सुलेख,मंडला आर्ट ड्राइंग,कुर्सी दौड़,कैरम,रसाकसी महिला वर्ग,म्यूजिकल चेयर,फैंसी ड्रेस,एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें समाज के छोटे-छोटे बच्चों महिलाओं ने प्रतिभागी रहें। शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनमोल अग्रवाल प्रथम व निश्चय अग्रवाल को द्वितीय ,सीनियर वर्ग में पुलकित अग्रवाल को प्रथम सार्थक मोदी को द्वितीय एवं सुपर सीनियर वर्ग में आशीष गोयल को प्रथम और अभय अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ प्रतियोगिता में ध्रुव सिंघल को प्रथम नमन अग्रवाल को द्वितीय एवं मिसिका केडिया को तृतीय स्थान मिला।गुढलिया रेस प्रतियोगिता में रितिक जैन को प्रथम हेनवी अग्रवाल को द्वितीय एवं अक्षत अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। बेबी रेस ग्रुप फर्स्ट में भैरव अग्रवाल को प्रथम यशस्वी सिंघल को द्वितीय और वंशिका अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। बेबी रेस ग्रुप सेकेंड प्रतियोगिता में गौरी अग्रवाल को प्रथम यति अग्रवाल को सेकंड और वेदांश अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। अग्रसेन जयंती समारोह अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा मनाया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच और देवीपाटन महिला शाखा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि आज महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें ध्वजारोहण हवन पूजन होगा । उसके बाद अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण किया जाएगा।फिर कार्यक्रम स्थल पर आरती थाल, रस्साकशी पुरुष , लड्डू गोपाल जी श्रृंगार ,व्यंजन, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, शैक्षणिक पुरस्कार वितरण, समूह नृत्य प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में भाईचारे, समानता और सेवा भाव को बढ़ावा देने का लिए प्रोत्साहन किया गया।आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल,अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल,अजय अग्रवाल,सीए पवन अग्रवाल, अजय मित्तल, हरीश केडिया,आयुष केडिया,अशोक बंसल, गौरव अग्रवाल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

