गोंडा।शुक्रवार को रानी बाजार के श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिसमें एकल नृत्य और महिलाओं की नृत्य की प्रतियोगिता की झमाझम बारिश हुई।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना पर नृत्य रुचि शर्मा ने किया। कार्यक्रम के एकल नृत्य प्रतियोगिता में स्वाती सिंघल, खुशी अग्रवाल,आद्या अग्रवाल, यदन्या अग्रवाल रही।और महिला नृत्य प्रतियोगिता में पूजा मित्तल, सारिका सोमानी, वर्तिका सोमानी और हिना सिंघल रही। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम में समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुत किया। अग्रसेन जयंती समारोह अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला मंडल की प्रांतीय सदस्या नीलम जैन, अनामिका बंसल,श्री राम जानकी जागृति महिला समिति की सदस्य पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल, सरोज गर्ग ,सुधा टेकडीवाल, सरिता अग्रवाल, शारदा गर्ग, मंजू अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल ,रेनू अग्रवाल और राधा पचेरिया के अलावा अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल,अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

