गोण्डा।समाजवादी पार्टी ने गोण्डा के युवा नेता व कट्टर समाजवादी समर्थक देव सिँह को सपा लोहिया वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया है।देव सिँह के सलोवा के जिला सचिव बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थको ने बधाई दी है।

लोहिया वाहिनी के जिला सचिव बनाए जाने के बाद सपा नेता देव सिंह ने शपथ लेते कहा कि वह समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीडीएफ के नायक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए लगातार मेहनत करेंगे।साथ ही मनकापुर विधानसभा से सपा को जिताने में पूरी मेहनत करेंगें। देव सिँह इससे पहले लोहिया वाहिनी मनकापुर के विधानसभा सचिव रह चुके हैं। उनके जिला सचिव बनते ही समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।सभी ने बधाई देते हुए मिठाई बाँटी।

