गोंडा।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पवन सिंह के नेतृत्व में सपा प्रतिनिध मंडल थाने की पुलिस से मुलाकात कर बधाई दी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।

बताते चलें कि जिले में बढ़ रही अफवाह व चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना हराम कर दिया। दिन दहाड़े हो रहीं इन वारदातों से लोग दहशत में हैं। और उनकी रातों की नींद हराम हो गयी है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहें है। वारदात को लेकर गाँव के लोगों ने पहरा भी शुरू कर दिया है। जिले की पुलिस पेट्रोलिंग पर जरूर है पर वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव पवन सिंह चड़ौवा के नेतृव में प्रतिनिध मंडल सपा नेता मनकापुर सुरक्षित विधानसभा प्रत्याशी विजय पासवान, सनी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सपा एहसान अहमद , की अगुआई में नवागत थाना प्रभारी यशवंत सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह को माला पहना कर स्वागत किया।

