इमरान अहमद
मनकापुर।गुरुवार को एक घर से दिन दहाड़े हुई चोरी की सुचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।आरोप लगा की मनकापुर कोतवाली के बंदरहा गाँव में सुबह करीब 9:30 पर दो अज्ञात चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर घर में मौजूद अकेली लड़की को बंधक बनाकर 20 हजार रुपए नगद व जेवरात लेकर फरार हो गए।घटना की सुचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने जाँच उपरांत महज कुछ ही घंटो में खुलासा कर दिया है।पुलिस की जांच में पता चला की घटना में बेटी ने जेवर को घर में छुपा कर चोरी की घटना का फर्जी सुचना दी थी।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बन्दरहा निवासी रामलोचन पुत्र कोदई ने थाना मनकापुर में शिकायती पत्र देकर कहा था की गुरुवार को वह मजदूरी करने बाजार गया हुआ था,तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे,और घर के भीतर उसकी बेटी सावित्री के साथ मारपीट करते हुए घर से सोने-चाँदी के जेवर व नगद 20,000 रुपये लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर मनकापुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की,तो पुलिस को घटना संदिग्ध मिली।मनकापुर पुलिस ने टेक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर सभी से पूछताछ की जिसमें पीड़ित की बेटी सावित्री ने स्वीकार किया कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई है,बल्कि उसने ही अपनी भाभी के जेवर अपने घर की सिलाई मशीन में छिपा दिए थे।और चोरी की घटना की फर्जी सुचना दी थी।पुलिस की पूछताछ में सावित्री ने बताया कि हाल ही में चोरी की अफवाहों के चलते उसने अपने पिता से प्रार्थना पत्र दिलवाकर फर्जी चोरी की घटना दर्ज कराई थी।पूछताछ एवं जांच में पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुत्री से पुलिस ने घर में ही छिपाए गए जेवर को बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

