गोण्डा।समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे यासर शाह से भेंट कर मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय पासवान ने बहराइच में शिष्टाचार भेंट कर पार्टी की सक्रियता व क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बहराइच मे स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर युवा सपा नेता विजय पासवान ने चीफ एडीटर यूपी लाइव टाइम 24×7 मुश्ताक अहमद के साथ भेंट किया।
सपा नेता व पूर्व मंत्री यासर शाह से भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र मनकापुर क्षेत्र में चल रही पार्टी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व प्रत्याशी सपा नेता विजय पासवान ने खरीफ की फसल के दौरान धान में टाप ड्रेसिंग के लिए यूरिया न मिलने से किसानों को हुई परेशानी की चर्चा करते हुए सपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से अवगत कराया। चर्चा के दौरान मांझा क्षेत्र में जलभराव व अंवारा जानवरों व चोरों के कहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रियता से पूर्व मंत्री यासर शाह की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ गरीब मजलूम के हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

