गोंडा।वजीरगंज थाना क्षेत्र के रमराईपुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने विरेन्द्र कुमार शुक्ला के घर पर धावा बोल दिया। और उनकी बहू आरती शुक्ला की पिटाई भी की। और आभूषण लूटकर फरार हो गए।
रमराईपुर के पीड़ित विरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि उनके घर के पीछे से घर में कूद गए घर के अंदर उनकी बहू आरती शुक्ला को लात घूसों से मारा-पीटा और अंगूठी व नथुनी लूट ले गए। शोर सुनकर पास में पहरा दे रहे गांव के तमाम लोग पहुंचे तब जाकर चोर भागे।अखिलेश शुक्ला ने पुलिस की लचर गश्त पर नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
इसके पहले तीन घरों में चोरों ने की थी चोरी
थाना क्षेत्र के रमचेरापुर,नियामतपुर कोठा में एक सप्ताह पूर्व चोरों ने चोरी कर भागने में कामयाब रहे।
ग्रामीण राहुल ने बताया कि रात में ड्रोन के अफवाह के चलते दो बजे तक परिवार के लोगों ने जागकर घर की रखवाली की। इसके बाद सभी लोग सो गए। उसके बाद चोरी हुई है।

