सीतापुर।जनपद सीतापुर के शहर कोतवाली में एक पीएससी के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। आरक्षी का नाम हिमांशु पुत्र शिवराज सिंह बताया जा रहा है,जो की अमरोहा जिला के ग्राम ईश्वर देव का रहने वाला था।सिपाही 21 बैच का जवान था और उसकी तैनाती सीतापुर के केंद्रीय भंडार गृह में था।और वहीं के वॉच टावर पर उसकी ड्यूटी थी आज शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे गोलियों के चलने की आवाज आई जब देखा गया तो वहीं तैनात आरक्षीके गोली लगने से उसकी मौत हो जाती है।आरक्षी की मौत की सूचना पर हड़कंप मच जाता है मौके पर पी ए सी के तमाम उच्च अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल और भारी पुलिस बल पहुंच जाता है।एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया की आरक्षी को तीन गोलियां लगी हैं पुलिस के उच्च अधिकारी वा फॉरेंसिक टीम के द्वारा हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है आरक्षी की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है क्योंकि गोली उसी के इन्सास राइफल से आरक्षी को लगी हैं वारदात के जल्द खुलासे के लिए एस आई टी का गठन कर दिया गया है वारदात की तमाम टीमे गहनता से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसा भी होगा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

