सीतापुर।सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर में ब्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बार एसोसिएशन के आवाहन पर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदेश सरकार जहां एक तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम उठा रखी है, वहीं कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी का जीता जागता नमूना तहसील लहरपुर में देखने को मिला यहां हर जगह हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
एसडीएम की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। धन उगाही इस कदर हो रही है की तहसीलदार नायब तहसीलदार पेश कार स्टेनो लेखपाल कानूनगो हर स्तर पर वसीयत हो या वरासत या और कोई पत्रावली बिना लेनदेन के कुछ नहीं हो रहा बताते हैं की पिछले 6 वर्षों से तहसीलदार के वहां एक पेशकार कार्यरत है जो भ्रष्टाचार को सरेआम कर रहे यह आरोप समाचार पत्र द्वारा नहीं बल्कि सीधे अधिवक्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है ।पिछले 21 अगस्त 2025 से इस तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर उप जिला अधिकारी व तहसीलदार के तबादले को लेकर वकील लामबंद है लेकिन अभी तक इस पर कोई विचार शासन स्तर से नहीं हुआ बार एसोसिएशन के महामंत्री कृपा शंकर पांडे ने बताया की समस्याओं का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा इस मौके पर बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओ मे मजबूत एकजुटता देखने को मिली अधिवक्ताओं ने एक ही सुर में कहा की तहसील लहरपुर में अधर्म का राज समाप्त करके ही दम लेंगे इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश वर्मा महामंत्री कृपा शंकर पांडे साबिर अली बालकृष्ण वर्मा जवाहरलाल मिश्रा जितेंद्र जायसवाल उमेंद्र कुमार जितेंद्र सिंह राजेश कुमार मिश्रा शिवम अवस्थी योगेश अग्निहोत्री प्रेम शंकर शुक्ला आशीष गौड़ रामधन गुप्ता शिवम सिंह समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

