सीतापुर।जनपद सीतापुर के कस्बा लहरपुर में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी के द्वारा पैथोलॉजी सेंटरों की जांच से हड़कंप मच गया।अवैध रूप से संचालित दर्जनों पैथोलॉजी सेंटरो के शटर गिर गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी द्वारा कस्बे के बिसवां तिराहे के गेट के निकट सीतापुर मार्ग पर संचालित ए पी पैथोलॉजी की जांच की।
जांच के दौरान कोई भी उचित प्रपत्र ना दिखा पाने पर पैथोलॉजी संचालक को नोटिस थमा कर तीन कार्य दिवस के अंदर पपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,और ताला लगवा कर लैब का संचालन बंद करवा दिया।डिप्टी सीएमओ द्वारा जांच की खबर फैलते ही अवैध रूप से संचालित लैब व अस्पतालों के शटर गिरने लगे और एक दूसरे से डिप्टी सीएम की लोकेशन की खबर लेते नजर आए। डिप्टी सीएमों के जाते ही फिर से अस्पताल पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो गये। इस संबंध में डिप्टी सीएम ने बताया की एक पैथोलॉजी की जांच करके उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई बाकी सेंटर जांच के दौरान बंद पाए गये।

