लखनऊ।जनपद सीतापुर के बहुचर्चित राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के वांछित अपराधी जिनके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।इसी ने दिनदहाड़े पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को सीतापुर शाहजहांपुर हाईवे पर हेमपुर ओवर ब्रिज के पास दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी,और यह अपराधी लगभग 5 माह से फरार चल रहा था।और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया की 7 अगस्त को सुबह पुलिस टीम द्वारा इनपुट आया कि सीतापुर के दो इनामियां बदमाश जिनकी लोकेशन सीतापुर हरदोई बॉर्डर पर मिली है,पुलिस अधीक्षक ने बताया तत्काल एडिशनल एसपी एस टी एफ वा एसओजी सहित पांच टीमे अपराधियों की तलाश में रवाना हो गई थाना पिसावा के अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकने की कोशिश की गई जिससे बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर बचाव में पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लग गई जिनको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दोनों बदमाशों की पहचान राजू उर्फ़ रिजवान संजय उर्फ़ अकील खान जो कि दोनों सगे भाई बताए जाते है के रूप में हुई जो की पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई चर्चित हत्याकांड में वांछित थे पुलिस अधीक्षक ने बताया की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

