सीतापुर।सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर क्षेत्र के ग्राम मेहंदी पुरवा में खाद की कालाबाजारी और खाद न मिलने की वजह से नाराज किसान धरने पर बैठ गए जानकारी के अनुसार विगत सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी को दिया।
ज्ञापन में तहसील क्षेत्र के मेहंदी पुरवा व अन्य स्थानों पर यूरिया खाद न मिलने और उसकी कालाबाजारी का आरोप लगाते हुवे ज्ञापन सौंप दिया और चेतावनी दी यदि खाद की कालाबाजारी ना रोकी गई और खाद की पूर्ति ना की गई तो किसान प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिस के चलते भारी संख्या मे किसानो ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया धरने की सूचना पा कर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम वह क्षेत्राधिकार नागेंद्र चौबे ने मौके पर जाकर किसानों को खाद दिलवाने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रमुख रूप से छैल बिहारी मिश्रा राजेंद्र वर्मा रवि वर्मा राजकुमार तौहीद खान रिजवान गाजी रंजीत विशाल विजय बहादुर रामनरेश वर्मा मिश्रीलाल वीरेंद्र कुमार इलियास मुरारी लाल विकास भारती सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

