शकील अहमद अंसारी
सीतापुर।जनपद के कोतवाली लहरपुर के क्षेत्र में एक दलित युवती की गला रेत कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है,बीते गुरुवार की शाम युवती शौच के लिए निकली थी मगर वापस नहीं आई परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।आज शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उन्होंने खेतों में एक युवती का शव देखा उसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए।
शव मिलने सूचना गाँव मे आग की तरह फ़ैल गई स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी हत्त्या की सुचना पाकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल क्षेत्राधिकार नागेंद्र चौबे कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हर बिंदु पर गहनता से जाँच शुरू कर दी हलांकि हत्या का कारण अस्पष्ट नहीं हो सका।
मृतका की पहचान सीमा पुत्रि श्री राम निवासी ग्राम अकरैला ग्राम सभा तारनपुर तहसील लहरपुर जनपद सीतापुर के रूप में हुई पुलिस अधीक्षक ने शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वारदात काअति शीघ्र खुलासा करने के लिए 6 टीमों का गठन किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

