जिला संवाददाता शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला के ग्राम शिवपुर सांडा निवासी कोई 45 वर्षीय सलीम की बीती देर रात्रि धारदार हथियार से खांद कर हत्या कर दी गई।पायी गोला पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ आनन फानन पहुंच कर सलीम की लाश का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु लखीमपुर भेजा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर दानिश घर में घुसकर सलीम पर धार दार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया ,बचने हेतु लहूलुहान सलीम घर के बाहर भागा ,फिर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इमरजेन्सी डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फूलबेहड़ के ग्राम हजरतपुर निवासी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।परिजनो के अनुसार सलीम की पुत्री का निकाह दानिश के साथ तय हुआ था। आरोप है दानिश के परिवार ने दहेज की मांग की थी, जिसके चलते रिश्ता तोड़ दिया गया था । बाद सलीम ने पुत्री का निकाह दूसरी जगह तय कर दिया था। परंतु वे दोनो युवक युवती एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। चर्चा है आरोपी दानिश को इस बात का डर था कि सलीम के रहते उसका निकाह नहीं हो पाएगा। इसे रास्ते से हटाना होगा और इसी के चलते उसने घर में घुसकर सलीम की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने पिता याकूब अली की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0238 bns धारा 103(1) पंजीकृत कर लिया है। उप पुलिस अधीक्षक गोला महक शर्मा ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

