शकील अहमद अंसारी
सीतापुर।जनपद सीतापुर के क़स्बा लहरपुर के मोहल्ला ठाठेरी टोला निवासी हमीद की पुत्तरी का विवाह ठाठेंरी टोला निवासी अमन पुत्र हनीफ के साथ तय था मंगलवार 15जुलाई को बारात आनी थी मगर अमन के परिजन बारात लेकर नहीं आये दूल्हा अमन घर से फरार हो गया पीड़िता के पिता ने कोतवाली लहरपुर मे प्रार्थना पत्र दे कर न्याय की मांग की है।
पीड़िता के पिता ने बताया इन दोनों का प्रेम सम्बन्ध पिछले तीन साल से चल रहा था शादी का झांसा दे करअमन ने कई बार शरीररिक सम्बन्ध भी बनाए पीड़िता के पिता ने ज़ब अमन के परिजनों से शादी के लिए कहा तो अमन के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया विगत 27 जून को मोहल्ले वालो के हस्तकछेप से मंगलवार 15जुलाई को शादी होना तय किया गया बारात के स्वागत हेतु सारी तैयारी हो चुकी थी परन्तु बारात नहीं आई दूल्हा मौके से फरार होगया लड़के के परिजनों ने बारात लाने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जाँच कर कार्रवाही की जाएगी।

