कौड़िया।जिले के ब्लाक रुपईडीह के पड़री सविता में स्थित बस्ती बाबा मंदिर का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है ग्रामीणों के अनुसार मंदिर का निर्माण गांव निवासी रामनरेश शुक्ला के द्वारा किया गया था उक्त मंदिर पौराणिक महत्व रखता है वर्तमान में मंदिर का जीर्णोद्धार जन सहयोग से नागा साधु संगम पुरी महाराज के द्वारा कराया गया तथा मंदिर को भव्यता प्रदान की गई । संगम पुरी महाराज के निधन के पश्चात मंदिर प्रांगण में ही उनकी समाधि स्थापित की गई। वर्तमान समय में मंदिर में देवी मां के नव स्वरूप तथा भगवान शंकर सहित कई देवी देवताओं के छोटे-छोटे मंदिर भी स्थापित किए गए हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद जी महाराज के द्वारा बताया गया कि बस्ती बाबा मंदिर में प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दराज से लोग मन्नत मांगने आते हैं तथा मन्नत पूरा होने पर पूजा अनुष्ठान करते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दराज के लोग शामिल होते हैं। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के नवमी को मंदिर पर जन सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है
गांव निवासी कथावाचक पंडित लालजी शुक्ला हरि किंकर के द्वारा बताया गया कि मंदिर के पौराणिक महत्व को देखते हुए यहां पेयजल तथा सामुदायिक शौचालय की स्थापना की जानी चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाली महिलाओं तथा लोगों को असुविधा न हो।
गांव के ही रहने वाले श्रद्धालु विनोद कुमार शुक्ला पंकज शुक्ला नीरज, बृजेश शुक्ला, दुर्गेश के द्वारा बताया गया की मंदिर पौराणिक महत्व रखता है तथा सैकड़ो वर्ष पुराना है लेकिन मंदिर पर मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है श्रद्धालुओं के द्वारा स्थानीय विधायक से मंदिर में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मांग की गई है।

