इमरान अहमद
मनकापुर।इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा व पवित्र त्योहार ईद-उल-फित्र जिलेभर में अकीदत व एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

सोमवार को अमन,भाईचारे वा त्याग का पर्व ईद-उल-फितर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फित्र की नमाज पूरे जोश और अकीदत के साथ अदा हुई।गोण्डा शहर के साथ ही मनकापुर व अन्य क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज पढ़ी गई।

मनकापुर में ईदगाह सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क में अमन और इत्तेहाद की दुआ की गई,जहां हजारों लोगों ने एक साथ अपने रब के सामने सजदे में सर रखकर इबादत की।इस दौरान मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआएं भी की गयीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।वा घरों में जाकर विशेष पकवान सेवईं का लुफ्त उठाया।

ईद उल फित्र पर मनकापुर नगर में स्थित जामा मस्जिद,मस्जिद दारुस्सलाम व ईदगाह सहित शहर के आसपास गांव धर्मपुर,मछली गाँव,धुसवा,झिलाही,मनकापुर गांव सहित दर्जनों मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की विशेष नमाज पढ़ी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फ़ोर्स तैनात रही।
मनकापुर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर अली खान व मस्जिद दारुस्सलाम में मौलाना अनवार काशमी ने नमाज अदा कराई।इस मौके पर तनवीर खान,अजीजुल हसन,तौफीक अहमद,शमशेर खान डंपी,जाहिद रज़ा अब्दुल मन्नान, इकरार अहमद, फजलूर्रहमान,रूमि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

