इमरान अहमद
गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से डेढ़ दर्जन से अधिक घर राख में तब्दील हो गये।और लाखों रुपयों की संपत्ति देखते ही देखते राख में बदल गई। नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्यानपुर में 11 घर व नगवा ग्राम पंचायत में 5 घर राख हो गए। ग्राम पंचायत कल्याण पुर लगी भीषण आग में गीता पत्नी सुनील का घर भी जद में आ गया। गीता के घर से परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आये।

वहीं गीता की देवरानी पूजा की 05 माह का मासूम बेटा उसी घर में बिना कुछ परवाह किए सो रहा था। मां की गोद में मासूम बेटा न होने से परिवार में कोहराम मच गया। गीता अपनी बहादुरी दिखाते जल रहे घर में अग्नि देव से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार होकर कूद गई। और दुधमुंहे बच्चे को निकालने के लिए कूद पड़ी। बच्चे को तो निकाल लाई लेकिन वो कई जगह झुलस गयी। घायल गीता को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। अधीक्षक विनियेश त्रिपाठी ने बताया कि उसका इलाज किया जा रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है।वहीं गांव की कलावती भी आंशिक रूप आग में झुलस गई है।
सपा नेता ने दी अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री
मनकापुर सुरक्षित विधानसभा के सपा प्रत्याशी विजय पासवान ने नगवा और कल्याणपुर गांव पहुंचे। और अग्नि पीड़ित सुनील निषाद, अनीता, बेचूं निषाद, अनिल निषाद, मेघनाद निषाद, सोनू निषाद, पवन निषाद, अशोक निषाद, पन्ना लाल निषाद, दिलीप, पिंटू, परशुराम, छोटू, विजयी, रामपाल व राजू के घर पहुंचे और 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, आधा लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक व आलू बांटी है।

