20 मांगो को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
गोण्डा।4 लेबर कोड के खिलाफ विभिन्न संगठनों से आए कर्मचारियों में सरकार की नीतियों को देख अपना आक्रोश जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अपने 20 सूत्रीय मांगो पर अड़े यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार की ओर से थोपे जा रहे 4 लेबर कोड पर नाराजगी जताई। ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि सरकार पूंचीपतियो के इशारे पर 29 लेबर कोड को खत्म कर 4 लेबर कोड ला रही है। जिससे उनके सामने एक बड़ी और गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि 4 लेबर कोड लागू हो गया तो कर्मचारियों की नियुक्ति सिर्फ एक साल के लिए की जाएगी। जिससें कर्मचारी अपने आपको ठगा महसूस करेगा। उनका कहना है कि इससे उनके भविष्य के साथ साथ आने वाले बच्चों का भघ भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। अपनी मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति अनुमति दे व कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को नजर अंदाज करती है तो इसके लिए हमारी यूनियन प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। इन्हीं सब मांगो को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा।

