मनकापुर।रविवार को मनकापुर बाजार स्थित मदरसा अरबिया कासमुल उलूम में सालाना तालीमी बेदारी प्रोग्राम Annual day celebration का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसे के बच्चों ने अंग्रेजी,उर्दू व अरबी में स्पीच दिया। बच्चों ने शिक्षा,मां-बाप व देश के प्रति दिल को छू जाने वाली प्रोग्राम पेश किया।

कार्यक्रम में बिशनापुर से आए मौलाना तारिक क़ासमी साहब ने तालीम के प्रति लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर मौलाना अनवार क़ासमी साहब ने अभिभावकों में अपील किया कि इल्म सीखना बहुत जरूरी है,तालीम हासिल करके हाफिज,आलिम,डॉक्टर,इंजीनियर बने और कौम व देश की खिदमत करें।

मौलाना मोहम्मद कलीम क़ासमी ने कहा दीन के साथ साथ इंग्लिश मीडियम की तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में ज्यादा से ज्यादा तादात में एडमिशन कराएं।प्रोग्राम में बच्चों को हौसला अफजाई के लिए उपहार भेंट की गई।

इस मौके पर मदरसे में फस्ट आने वाले तालिब इल्म मो जीशान को मेडल दिया गया।इस मौके पर प्रिंसिपल जमाल इलाही,हाफिज मोo नईम,हाफिज मोo शकील,हाफिज मोo रिजवान,मास्टर हुसैन रजा,मरियम हाशमी,सज्जो सिद्दीकी,शायना इदरीसी,सदफ,अब्दुल मन्नान,मास्टर मो नईम खान,इकरार खान “लड्डन,डॉक्टर इकबाल,करम अली,मोo सलीम “गुड्डू,मोoअकरम,इम्तियाज अहमद,फजलुर्रहमान हाशमी आदि लोग मौजूद रहे।

