औरैया,फफूंद।थाना क्षेत्र फफूंद के दिबियापुर रोड पर कोहरे की वजह से ट्रक को ओवरटेक करने से दिबियापुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए।
सोमवार तड़के सुबह करीब तीन बजे राजपूत मौहल्ला घोंडा चौक दिल्ली निवासी दुर्गेश त्रिवेदी अपने मित्र टिल्लू के साथ कंचौसी में अपने रिश्तेदार राजकुमार दुबे के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर राम कुमार भारतीय महाविद्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के बाद गढ्ढे में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। दुर्गेश व टिल्लू को हल्की खरोचें आईं।

