वीरेंद्र सिंह सेंगर
औरैया।जनपद के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने जानकारी देते हुये मीडिया को बताया हैकि 25 जनवरी 2024 से औरैया की तीनों विधानसभा सीटों के नव मतदाता जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ होगा इस क्रम में मोनू सेंगर ने बताया कि औरैया की तीनों विधानसभाओं में 6 जगह चिन्हित की गई है जिनमें दो कार्यक्रम औरैया में दो अजीतमल तथा दो कार्यक्रम बिधूना में होंगे।
उक्त दौरान सौरभ दीक्षित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला संयोजक मौजूद रहे,जिन्होंने मीडिया को बताया है कि 18 भी युवा या युवतियाँ 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी है वह नव मतदाता की सूची में जोड़े जाते हैं और इन्हें ही मतदाता जन जागरूकता के क्रम में जोड़ते हुये भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा के माध्यम से देश भर में आयोजित किया जा रहा है इसी कृम में औरैया की तीनों बिधानसभाओ में आयोजित किये जा रहे हैं।

