औरैया,बेला।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम माखन पुर्वा निकट बंबा में नौ वर्षीय बालक का बहता मिला शव। शव को बहता देख ग्रामीणों ने सूचना बेला पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बंम्बे से बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त सागर उम्र 9 बर्ष पुत्र दीपचंद (दीपू) सविता निवासी ग्राम रजमऊ थाना बेदपुरा जनपद इटावा के रूप हुई।

मृतक बालक सागर अपने चार भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक बालक अपनी मां निशा और अभय, रोहन, शनी,भाईयों के साथ गर्मियों की छुट्टी मनाने अपने ननिहाल बेला थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी अभिलेन्द्र पुत्र संतोष के यहां आया था। मृतक के पिता दीपचंद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ मृतक सागर बंबा में नहाने आया था। मृतक सागर काफी देर घर नहीं पहुंचा और उसके साथी घर पहुंच गए थे तब परिजन चिंतित हुए और उन्होंने खोजबीन शुरू की। और उसकी सूचना थाना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनेश कुमार ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बालक को खोजने के लिए पुलिस द्वारा अभियान शुरू कराया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। शनिवार सुबह 7:30 पर मृतक सागर का शव नौसारा से 8 किलोमीटर दूर माखन पुर्वा समीप बंम्बे से ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से बरामद कर लिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक सागर की मां बेटे का शव देख बेसुध हो गई।
क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया मृतक बालक का शव कब्जे में ले लिया शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

