वीरेंद्र सिंह सेंगर
अयाना,औरैया।जिले के बबाईन चौकी क्षेत्र में अनुरुद्ध नगर (पुर्वा बबाईन ) निवासी ब्रजबिहारी निषाद गांव में तीन फूस के घरों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई वहीं पांच मवेशी बुरी तरह से झुलस गई।

बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब घर के नजदीक से गुजरी हाई टेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई,आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ फायर बिग्रेड को फोन से सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधे एक भैंस के बच्चे के साथ साथ तीन बकरियां बुरी तरह से जलकर मर गईं, जबकि दो भैंसें झुसल गईं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है, घटना के संबंध में पूंछे जाने पर पीड़ित ब्रजबिहारी ने बताया कि आग से गृहस्थी का सामान, 10 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल सरसों, दो क्विंटल अरहर, आठ क्विंटल बेझर, दो क्विंटल बाजरा व भूसा जलकर राख हो गया है साथ ही उनके और उनके परिवार के पास अब शरीर पर पहने हुए कपड़ों के अलावा उसके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचाहै।
वहीं मौके पर पहुंचे थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर बताया कि घायल मवेशियों के उपचार व मरे हुए मवेशियों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया है, घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गयी है घटना की जांच कर उचित कार्रवाई कर पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।

