गोडा।मौलाना की बढ़ती लोकप्रियता से नाखुश लोगों ने (विरोधियों) ने मौलाना की छवि को धूमिल करने के लिए एक गुमनाम महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो कॉल का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय और ओलमा में काफी नाराजगी है। फिलहाल वायरल वीडियो में कई प्रकार के संदेह होने के कारण UP LIVE TIME वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो मे दिख रहा व्यक्ति नवाबगंज ब्लाक के एक गांव निवासी मौलाना अब्दुल हमीद का बताया जा रहा है। पड़ताल वीडियो में पता चला कि कम समय मे मौलाना की बढ़ती लोकप्रियता,सामान्य जीवन और सरकारी नौकरी हासिल कर लेने के कारण जलन रखने वाले विरोधियों ने मौलाना का एक ब्लैकमेलिंग वीडियो वायरल कराकर उनकी छवि को धूमिल कर मौलाना के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। वायरल वीडियो में एक गुमनाम महिला मौलाना को अश्लील हरकत करने के लिए उकसा रही है। उक्त फराडी महिला के उकसाने और लुभावने इशारे में आकर आपत्तिजनक हरकत करते हुए मौलाना वीडियो कॉल पर उस महिला से सांकेतिक बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो में कई प्रकार के संदेह हैं। वीडियो कब और कहां का है, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला कौन है और कहां की है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मौलाना का उस महिला से क्या और कैसे और किस प्रकार का संबंध है। वीडियो कॉल वाले वीडीयो में साइबर स्कैम से आने वाले फ्रॉड वीडियो कॉल पर भी लोगों को संदेह हो रहा है। इस प्रकार संदेहास्पद वीडियो काल का वीडियो विरोधियों द्वारा वायरल कर मौलाना की छवि को धूमिल करने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो में काफी अश्लीलता दिखाई दे रही है जो बेशर्मी की सारी हदें पार कर रही है। जिसके कारण मुस्लिम समुदाय और ओलमा में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

