कटरा बाजार।राम पियारे शुक्ला इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें संगोष्ठी, विजय रैली, निबंध प्रतियोगिता, वृक्षारोपण कार्यक्रम मुख्य रहा निबंध प्रतियोगिता में अनुराधा पाण्डेय ने प्रथम,पूर्णिमा मिश्रा ने द्वितीय, दिव्यांशी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो सर्वजीत यादव,रंजीत यादव, कार्तिक शुक्ल, सत्यम शुक्ला आशीष चौधरी की अगुवाई में विजय रैली निकाली गई कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय तथा नेहरू युवा मंडल तेलिया कोट के पूर्व अध्यक्ष राज्य प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी की रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवव्रत शुक्ला ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध समिति सचिव समाजसेवक श्रीभगवान शुक्ला रहे।

श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया श्री शुक्ल ने कहा की हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व करना चाहिए तथा देश के प्रति किए गए उनके कार्यों को उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। रजनीकांत तिवारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। श्री तिवारी ने भी बच्चों का आवाहन करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और वह देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

