रिजवान खान
लखनऊ।हाल ही में गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र निवासी मौलाना अब्दुल हमीद का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।वायरल विडियो में मौलाना एक महिला के साथ विडिओ चैट पर अश्लील हरकत करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना लगातार महिला से गंदे इशारे करता है। वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय में मौलाना के प्रति नाराजगी बढ़ी हुई है। गोण्डा से लगे अगल-बगल जिले के आलिमों ने मौलाना क़ी हरकत को नाजायाज करार देते हुए कड़ी नाराजगी जाताई है। वही बड़गांव स्थित मदरसा सदरुल उलूम ने मौलाना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बताते चलें कि बीते रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें एक व्यक्ति किसी अनजान महिला से वीडियो कॉल पे बात कर रहा है। दावा किया जा रहा है यह वीडियो बड़गांव स्थित मदरसा सदरुल उलूम में दीनी तालीम देने वाला एक मौलाना का है।हालांकि यूपी लाइव टाइम 24×7 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता की तथाकथित मौलाना जिसमें वह पूरा नग्न होकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर महिला को अश्लील इशारे करता दिखाई पड़ रहा है। इस वायरल वीडियो क़ी अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कब का है और कहां का है? और वीडियो में सामने जो महिला दिखाई पड़ रही है वह कौन है और मौलाना से उसका क्या संबंध है? जिससे मौलाना बेफिक्र होकर अपनी मान-मर्यादा को ताक पर रखकर बात कर रहा है।
मगर वीडियो में मौलाना की जो काली करतूत व अश्लीलता दिखाई पड़ रही है वो ना पूरे समाज को शर्मशार कर रहा है,बल्कि एक विशेष समुदाय पर दाग़ लगा रहा है।3 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में मौलाना लगातार महिला को अश्लील इशारे करता रहता है।वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। चारों ओर लोग मौलाना पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर आलिमों ने भी कड़ी नाराजगी जाताते हुए ऐसे मौलाना पर कार्रवाई किए जाने क़ी मांग क़ी है।

