गोण्डा।गोण्डा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में गोनार्ड इंस्टिट्यूट बीरपुर कटरा बाजार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव रहे।

कार्यक्रम का औपचारिक शुरुआत मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी कृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष कटरा बाजार आनंद शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामजी शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सिद्धनाथ तिवारी प्रथम,पंकज शुक्ल द्वितीय तथा शुभम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।सभी विजेताओं को अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा केन्द्र गोण्डा के पूर्व युवा साथी आनन्द प्रकाश मणि तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ज्योति प्रकाश पांडे सुमेररण बाबा,विनोद सिंह रामकिंकर गोस्वामी,राकेश तिवारी पुष्पा देवी, जेके, चुनमुन पासवान चंद्रमल तिवारी, बलराम दुबे, देवनारायण दुबे सहित विभिन्न ग्राम पंचायत से आए हुए युवा मण्डल के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

