हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।बुधवार की रात छ मोहर्रम को उतरौला के अजादारों ने लश्करे हुसैनी के अलमदार हजरत अब्बास की याद में अलम फातहे फुरात का जुलूस उतरौला के मरहूम शौकत हुसैन जाफरी के अज़ाखाने से निकाला। जुलूस से पूर्व एक मजलिस का आयोजन किया गया। इमामे जुमा मौलाना सैयद मोहम्मद अली ने मजलिस को खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और फौज के अलमदार हजरत अब्बास की शहादत बयां की। जिसे सुनकर आजादारों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

मजलिस के बाद जुलूस फातहे फुरात का अलम मुबारक बाहर आया जिसकी जियारत करने के लिए मौजूद अजादार बेकरार हो गए। मरहूम अनीस हुसैन प्यारे के अज़ाखाने से छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में मशाल और कूज़ा लिए या सकीना या अब्बास की सदाएं बुलंद कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में अजादारों ने ज़ियारत की। जियारत के साथ अंजुमन कमरे बनी हाशिम के मास्टर शारिब, इफ़्फू जाफरी, अली हसन,जाफर,अनीस उतरौलवी, अली जाफरी, मुस्य्यब जाफरी आदि ने हज़रत सकीना व हज़रत अब्बास की याद में दर्द भरे नोहे पढ़े। अज़ादारो ने मातम कर कर्बला के शहीदों की शहादत का गम मनाया। या सकीना या अब्बास की सदाओं के साथ अलम फातहे फुरात को देख अजादारों के आंसू निकल रहे थे। अलम फातहे फुरात का जुलूस नाजिम हुसैन के इमामबाड़े से होता हुआ, मुख्य मार्ग होकर कस्बा चौकी बगल से सुभाष नगर स्थित मरहूम तौकीर हुसैन के इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इमामिया ट्रस्ट अध्यक्ष ऐमन रिज़वी, डॉ अली नवाज, सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी, किशवर हुसैन, समीर रिज़वी, डॉक्टर आरिफ रिज़वी, सिज्जू रिज़वी, नुसरत हुसैन, आदिल हुसैन, वारिस फरमान, मोजिज हैदर, सलमान रिज़वी, जूलियस जाफरी, सैफ रिज़वी, कफील अब्बास, नुसरत हुसैन, डॉक्टर नेहाल रिज़वी, समन हैदर, दानिश रिज़वी, अम्मार रिजवी,अली मुर्तुजा, हसनैन आब्दी, अनीसुल हसन, रज्जब जाफरी, अली अब्बास, अम्बर रिज़वी, हानी जाफरी, नय्यर जाफरी, जमीन अब्दी, तालिब रिज़वी, मीनू रिज़वी, रिजवान रिज़वी, अशरफ रिज़वी, जिशान आब्दी, अली कैसर, सबील अब्बास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत जुलूस के समय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

