उमरी बेगमगंज।उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का वार्षिक प्रांतीय सम्मेलन राजधानी लखनऊ स्थित रॉयल होटल (विधायक निवास) में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने की।इस आयोजन में प्रदेशभर से जिलाध्यक्ष,जिला मंत्री एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों – प्रदेश महामंत्री नंद प्रकाश,प्रदेश कोषाध्यक्ष चूणामणि त्रिपाठी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौर को सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रांतीय संरक्षक मंडल में सर्वसम्मति से शामिल किया गया।

सदन ने विश्वास जताया कि ये वरिष्ठजन संगठन को अपना अनुभव, मार्गदर्शन व सहयोग भविष्य में भी प्रदान करते रहेंगे।रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।अशोक पाल (प्रदेश उपाध्यक्ष) – नवमनोनीत प्रदेश महामंत्रीडा. सहदेव सिंह चौहान (फिरोजाबाद) – नवमनोनीत प्रदेश कोषाध्यक्षसुशील सिंह पारस (गोंडा) – प्रदेश उपाध्यक्षअवधेश सविता (कानपुर देहात) – प्रदेश उपाध्यक्षज्ञानेन्द्र भारती (बस्ती) – प्रदेश संगठन मंत्रीकुंवर सिंह (फतेहपुर) – प्रदेश संगठन मंत्री इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि शेष कार्यकारिणी पूर्ववत कार्यरत रहेगी। इस प्रस्ताव पर सदन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से अपनी सहमति प्रदान की।सम्मेलन में भारी संख्या में जनपदीय संगठन के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा, तन्मयता व ईमानदारी के साथ प्रदेश के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यालयों एवं छात्रों के हितों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे। साथ ही शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

