अयोध्या धाम।समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे अयोध्याधाम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टी.आर. फुंडे ने एक बार फिर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सनबीम स्कूल।ऊ शिवाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया,जिसका आयोजन एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्री यादव को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा समाजसेवा ही राष्ट्रसेवा का सच्चा स्वरूप है। हर नागरिक को सामाजिक सरोकारों में भागीदार बनना चाहिए। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब जिलाधिकारी ने समाजसेवी सुरेश यादव को उनके सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया है। इससे पहले भी उन्हें सामाजिक उत्थान में योगदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान पाकर सुरेश यादव ने कहा शिक्षा ही हर बच्चे का अधिकार है। आज के छात्र-छात्राएं कल के राष्ट्र निर्माता हैं।उनका सम्मान करना आवश्यक है,जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।”
उन्होंने जिलाधिकारी एवं समाचार पत्र परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के आयोजक स्वर्णिल चंद्र ने अतिथियों, विद्यार्थियों एवं समस्त उपस्थितजनों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। हज़ारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और आयोजन को प्रेरणास्पद व सफल बनाया।

